Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मासूम से दुर्ग जैसी दरिंदगी की कोशिश : 500 का नोट दिखाकर बहला-फुसलाकर ले गया युवक, बच्ची ने दिखाई समझदारी, आरोपी के चंगुल से भागी

बिलासपुर।  7 साल की बच्ची के साथ आरोपी ने दुर्ग जैसी दरिंदगी की कोशिश की, लेकिन बच्ची ने समझदारी दिखाई और किसी तरह आरोपी की चंगुल से भागी. बच्ची ने परिजनों के पास पहुंचकर उन्हें आरोपी की सारी हरकत बताई. इससे गुस्साए परिजनों ने आरोपी की जमकर पिटाई की, फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है. यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है.

तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली 7 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. इसी बीच आरोपी परमेश्वर पटेल उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया. उसने बच्ची को 500 रुपए का नोट दिखाया और उसे देने की बात कहते हुए गलत काम करने की शर्त रखी. बच्ची पहले तो उसके साथ चली गई, लेकिन अचानक वह आधे रास्ते से उसका हाथ छुड़ाकर भाग गई और अपने चाचा के पास पहुंची और उसे कसकर पकड़ लिया. चाचा ने जब उससे ऐसा करने के पीछे कारण पूछा तो डरी सहमी बच्ची ने आरोपी की हरकतों के बारे में बताया.

माता-पिता अपने बच्चों को दें गुड टच बैड टच की जानकारी : टीआई

बच्ची के चाचा व उसके अन्य परिजनों ने मिलकर आरोपी परमेश्वर पटेल की पहले तो वहीं जमकर धुनाई की. इसके बाद उसे तोरवा थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है. तोरवा थाना प्रभारी अभय सिंह बैस ने कहा कि बच्ची की समझदारी से एक बड़ा हादसा टल गया. उन्होंने माता-पिता से बच्चियों को गुड टच व बैड टच के बारे में बताने की अपील की है, ताकि वे इस तरह की स्थितियों को भापकर खुद की सुरक्षा कर सकें.