Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला : पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- असम के मुख्यमंत्री बड़बोले, यात्रा से उनके मन में है भय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए हमले पर असम के सीएम पर निशाना साधा है. उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा को बड़बोला बताते हुए कहा कि यात्रा पर हमला हुआ मतलब उनके मन में भय है. इसके साथ ही भूपेश बघेल ने अन्य मुद्दों पर भी बयान दिया.

पूर्व सीएम भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना हुए. रवानगी से पहले एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि मैं पहले दिल्ली जाने वाला हूं फिर शाम को दिल्ली से गुवाहाटी जाऊंगा. परसो न्याय यात्रा में भी शामिल रहूंगा. दिल्ली में एलाइंस कमिटी के नेताओं से बातचीत भी होगी.

असम में न्याय यात्रा पर हुए हमले और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के “बच्चों से डर रहे हैं“ वाले बयान पर भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री वैसे ही बड़बोले हैं. न्याय यात्रा पर हमला हुआ है मतलब कि उनके मन में भय है. न्याय यात्रा से उन्हें भय हो गया है. न्याय यात्रा के रिस्पांस से उनका भय में होना लाजमी है.

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भूपेश बघेल ने कहा, भगवान राम में सब की आस्था हैं. मगर जो मुद्दे शंकराचार्य जी ने उठाए हैं उसका जवाब उन्हें देना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के “कांग्रेस को हमेशा से राम मंदिर से समस्या है“ वाले बयान पर भूपेश बघेल ने कहा कि गिरिराज सिंह को इतिहास पता नहीं है. तोड़–मरोड़ कर पेश करते हैं. अपना एजेंडा सेट करके जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं.