Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

Neco स्टील प्लांट का असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के लोगों को लेकर सोशल मीडिया पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट…

धरसीवां।    छत्तीसगढ़ियों के लिए आपत्तिजनक पोस्ट वाले जायसवाल निको स्टील प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर संजय सिंह को धरसीवां पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल, संजय सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर छत्तीसगढ़ियों को ‘हिजड़ा’ कहते हुए एक आपत्तिजनक पोस्ट किया था, जिससे छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्य आक्रोशित हो गई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने आज आरोपी संजय सिंह को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत पुलिस थाना धरसीवां में ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की. ज्ञापन में आरोप लगाया गया था कि संजय सिंह द्वारा की गई इस पोस्ट से छत्तीसगढ़ी समाज की भावनाओं को आहत किया गया है.

ज्ञापन प्राप्त होने के बाद, थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने मामले को त्वरित और गंभीरता से लिया. उन्होंने क्रांति सेना के ज्ञापन के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया. संजय सिंह के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126, और 135(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी को बाद में जेल भेज दिया गया.

संजय सिंह की गिरफ्तारी से छत्तीसगढ़ियों में संतोष

इस मामले के बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी, और उनकी गिरफ्तारी को लेकर संतोष जताया है. इसके अलावा, क्रांति सेना के नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ियों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा, और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जरूरत है.

जानिए कंपनी प्रबंधन ने क्या कहा

वहीं इस मामले को लेकर जायसवाल निको स्टील प्लांट के HR श्री पाण्डे से जब यह जानना चाहा कि क्या फेक्ट्री प्रबंधन ने भी आरोपी संजय सिंह के विरुद्ध कोई कार्यवाही की है, तो उन्होंने बताया कि कंपनी ने इसे गंभीरता से लेते उस पर कठोर कार्रवाई किया है और कंपनी इस तरह की किसी भी हरकत की निंदा करती है. हालांकि कंपनी के एचआर ने यह स्पष्ट नहीं किया कि फेक्ट्री प्रबंधन ने अधिकार संजय सिंह पर क्या कार्यवाही की है.