Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विधानसभा शीतकालीन सत्र : नेता प्रतिपक्ष महंत के बारदाना खरीदी में भ्रष्टाचार के आरोप को खाद्य मंत्री ने किया खारिज, नाराज विपक्ष ने किया वॉकआउट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने बारदाना खरीदी में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विधानसभा की कमेटी से जांच कराने की मांग की. खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के जांच की मांग को खारिज करने से नाराज कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया.

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने बारदाना खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि 17 करोड़ से अधिक बारदाने एक हजार करोड़ से क्रय किए जा रहे हैं. इन बारदानों का वजन स्टैंडर्ड बारदाने से 100 ग्राम तक कम है. निजी जूट मिलों को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है.

इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि गौरीशंकर जूट मिल के बारदानों में शिकायत मिली थी. जिला प्रशासन ने इसकी जांच की, जिसमें बारदाने अमानक नहीं पाए गए. निजी जूट मिलों को फायदा पहुंचाने का आरोप गलत है. बारदानों को लेकर कहीं भी किसान परेशान नहीं हैं.

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि बारदाना का वजन 580 ग्राम होता है. लेकिन जो बारदाना केंद्रों तक पहुंचा है, उसका वजन 480 ग्राम है. इस पर मंत्री ने कहा कि जूट मिल कमिश्नर परीक्षण के पश्चात् बारदाना भेजते हैं. नेता प्रतिपक्ष तरेंगा सोसाइटी जाकर आरोप लगाए थे. वहां जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जांच की, जिसमें बारदाना अमानक नहीं मिले. बारदाना का वजन नमी के कम हो जाता है. उसके बाद बारदाना का वजन 545 ग्राम है.

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि इस मामले में बड़ा भ्रष्टाचार दिखाई दे रहा है. इसकी जांच विधानसभा की कमेटी से कराएं. इस पर मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि जांच की आवश्यकता नहीं है. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया.