Special Story

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महज़ साल भर में किराए के वाहनों…

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

गरियाबंद। जिले के थाना मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संयुक्त…

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आरटीआई से जुड़ी जनहित याचिका समेत अन्य…

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान महँगाई और…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विधानसभा शीतकालीन सत्र : विजन 2047 पर चर्चा को भूपेश बघेल ने बताया ढकोसला, कहा-

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र के पहले दिन होने वाली विजन 2047 की चर्चा को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ढकोसला बताया है. उन्होंने हमला करते हुए कहा कि धान खरीदी हो नहीं रही है. टोकन की जगह किसानों का गला कट रहा है. पूरे प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल है, आज के समय कानून व्यवस्था की स्थिति संभल नहीं रही है, ऐसी परिस्थिति में 2047 पर चर्चा की बात सिर्फ ढकोसला है, सरकार लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है.

सूची आने पर पता चलेगा कितनों का नाम कटा : पूर्व सीएम बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में जारी एसआईआर प्रकिया को लेकर कहा कि अभी तो सिर्फ गणना पत्रक भरने का काम चल रहा है. सूची आने के बाद पता चलेगा कितनों का नाम कटा. भाजपा बांग्लादेशी और पाकिस्तानी के नाम पर हल्ला मचाती है. सूची आने पर पता चलेगा कि कितने बांग्लादेशी और पाकिस्तानी हैं.

बघेल ने कहा- सरकार से सभी वर्ग बेहद नाराज 

कई जिलों में पुलिस और जनता के आमने-सामने होने की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि सरकार से इस समय हर वर्ग के लोग बेहद नाराज हैं. युवा, महिला और आदिवासी सभी सरकार से आक्रोशित हैं. इसलिए अलग-अलग जिलों में लोगों का गुस्सा फूट रहा है. 

धर्मांतरण पर नए विधेयक को लेकर पूर्व सीएम ने पूछे सवाल

विधानसभा में धर्मांतरण रोकने के लिए विधेयक लाए जाने को लेकर भूपेश बघेल ने सवाल किया कि धर्मांतरण पर जो विधेयक पारित हुआ था वह कहां है? क्या वह राजभवन में अटका है या राष्ट्रपति भवन में है? सरकार को बताना चाहिए उस विधेयक का क्या हुआ?