Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के श्राप पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का जवाब, कहा-

रायपुर। बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी से आहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डबल इंजन की सरकार गिरने की बात कही है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार आती है-जाती है. किसी के श्राप से कुछ हो नहीं सकता. जो भ्रष्टाचार किया है उसका न्यायालय सही-सही फैसला करेगा. इसलिए इंतजार करना चाहिए, ज्यादा परेशान नहीं होना चाहिए.

खेल एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर हरेली पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे डॉ रमन सिंह ने गौठानों को बंद करने वाले भूपेश बघेल के बयान पर कहा कि गौठान की हालत खराब 5 साल में भूपेश सरकार ने की. भूपेश बघेल को बोलने का कोई हक नहीं है.

हरेली कार्यक्रम के दौरान डॉ. रमन सिंह ने कहा कि टंकराम वर्मा घर में शादी विवाह के अवसर पर बाहर से बुलाने की आवश्यकता नहीं, तीनों भाई गाना बजाने के लिए काफी है. चारों ओर खुशहाली आए, यह हम कामना करते है. बड़े-बड़े काम करने वाला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हमारे साथ बने हैं.

आवास में आयोजित कार्यक्रम में इस अवसर पर मंत्री टंकराम वर्मा ने गेड़ी भी चलाई. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज पूरा छत्तीसगढ़ हरेली का त्यौहार मना रहा है. हम भी आज हरेली के रंग में रंग गए है. बचपन के दिनों को याद करते हैं. अब तक मै 6 पौवा वाली 10 फीट की गाड़ी चल चुका हूं. वहीं कांग्रेस के बयानों का पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें किसी का एकाधिकार नहीं है. हम जब से होश संभाले है. तब से खेल खेलने आ रहे हैं.