Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विदेश यात्रा पर जाएंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सिडनी, बाली और न्यूजीलैंड का करेंगे दौरा

रायपुर।     डिप्टी सीएम अरुण साव के बाद अब डॉ. रमन सिंह बतौर विधानसभा अध्यक्ष पहली बार 14 दिवसीय विदेश दौरे पर जाने वाले हैं. राष्ट्रकूल देशों का संसदीय सम्मेलन 3-8 नवंबर तक सिडनी आस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया है. इसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सचिव दिनेश शर्मा और स्पीकर की ओर से एक प्रतिनिधि शामिल होंगे.

बता दें कि इस सम्मेलन पर ब्रीफिंग के लिए कल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली में सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, सचिवों के लिए बैठक आयोजित की थी. इसमें 67वें सिडनी सम्मेलन में चर्चा के विषय और प्री, पोस्ट कॉफ्रेंस टूर प्रोग्राम की भी जानकारी दी गई. बतौर स्पीकर डॉ. सिंह की यह पहली विदेश यात्रा होगी. वे 2 नवंबर को रवाना होंगे और 14 नवंबर को लौटेंगे.

6 दिन के संसदीय सम्मेलन में वर्तमान वैश्विक परिदृश्य पर 8 अलग-अलग सत्र होंगे. इनमें से एक सत्र में डॉ. रमन सिंह का भी संबोधन होगा. सम्मेलन से पहले और बाद में पीठासीन अधिकारी किन्ही तीन देशों की यात्रा कर सकतें हैं. इसमें डॉ. सिंह ने न्यूजीलैंड, बाली का चयन किया है.