Special Story

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

असीम राय हत्याकांड : नगर पंचायत अध्यक्ष ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष को मारने 7 लाख में दी थी सुपारी, थाने के बाहर भाजपाइयों का हंगामा, आरोपियों को फांसी देने की मांग

कांकेर. भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या मामले में पुलिा ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य शूटर विकास तालुकदार अभी फरार है. इस मामले में और भी आरोपी गिरफ्तार हो सकते हैं. एसपी दिव्यांग पटेल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली, पार्षद विकास पाल, जितेंद्र बैरागी ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष को मारने 7 लाख में सुपारी दी थी।

नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव को हत्या का कारण बताय जा रहा है. 2014 में असीम राय पर गोली चलाने वाला युवक भी इस हत्या मामले में शामिल हैं. इस मामले को लेकर प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना के बाहर जमकर हंगामा किया और दोषियों को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी की.

क्रास वोटिंग का चला था खेल

बता दें कि 2019 नगरीय निकाय चुनाव में पखांजुर नगर पंचायत में कांग्रेस ने 6 और 9 सीट जीती थी. लेकिन बीजेपी की मायारानी सरकार और विकास पाल ने क्रॉस वोटिंग किया, जिसके चलते अध्यक्ष की कुर्सी कांग्रेस के खाते में चले गई. इसके बाद बीजेपी ने मायारानी सरकार को पार्टी से निष्कासित कर दिया था. वर्तमान में अध्यक्ष बप्पा गांगुली और उपाध्यक्ष माया रानी सरकार है, जिसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी थी.