Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा में ‘नवीन’ पारी शुरू होते ही रायपुर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मुख्यमंत्री साय ने नए दायित्व के लिए दी बधाई

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने के साथ ही रायपुर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया. बैंड-बाजे की धुन के बीच कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज लगाकर अपनी खुशियों का इजहार किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी नितिन नबीन को नई जिम्मेदारियों की लिए बधाई दी.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नितिन नबीन को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी के रूप में आपकी सटीक रणनीति और सुदृढ़ संगठनात्मक दक्षता के चलते भाजपा ने प्रदेश में संगठन को नई धार दी. आपके नेतृत्व में पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के कुशासन को निर्णायक रूप से उखाड़ फेंकते हुए ऐतिहासिक प्रचंड बहुमत प्राप्त किया. यही संगठनात्मक मजबूती आगे चलकर लोकसभा चुनाव 2024 और स्थानीय निकाय चुनावों में भी अभूतपूर्व विजय का आधार बनी.

बूथ स्तर से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक कार्यकर्ताओं में विश्वास, अनुशासन और कर्तव्यबोध स्थापित करना आपकी कार्यशैली की पहचान रही है, जिसने प्रदेश में भाजपा को एक सशक्त और संगठित शक्ति के रूप में नए आयाम तक पहुंचाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आपका अनुभव, ऊर्जा और संगठन कौशल भाजपा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा तथा जनसेवा, विकास और राष्ट्रनिर्माण की हमारी विचारधारा को और अधिक प्रभावी बनाएगा.