Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

IPL शुरू होते ही सजा सट्टेबाजी का बाजार, ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 2 सटोरिए गिरफ्तार

रायपुर। आईपीएल (IPL) शुरू होते ही सट्टेबाजों की सक्रियता बढ़ गई है और ऑनलाइन सट्टेबाजी का जाल तेजी से फैल रहा है. रायपुर में पुलिस ने ऐसी ही एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जो मोबाइल के जरिए क्रिकेट और अन्य खेलों पर सट्टा संचालित कर रहे थे. पुलिस ने मौके से दो मोबाइल जब्त किए हैं, जिनमें सट्टेबाजी के सबूत मिले हैं.

जानकारी के अनुसार, आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस को सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे. इसी दौरान 23 मार्च 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि तेलीबांधा थाना क्षेत्र की गली नंबर 03 में स्थित गौतम डेली नीड्स के सामने दो व्यक्ति मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को पकड़ा. पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान चंचल दास जयसिंघानी (61 वर्ष) और गौतम आहूजा (21 वर्ष), दोनों निवासी तेलीबांधा, रायपुर के रूप में बताई.

वेबसाइट के जरिए चला रहे थे सट्टा

पुलिस ने जब उनके मोबाइल फोन की जांच की, तो पाया कि वे unclebet9.com और kingdombook9.com नामक वेबसाइट पर आईडी बनाकर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त कर लिए.

तेलीबांधा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं भारतीय दंड संहिता की धारा 111 (BNS) के तहत मामला दर्ज किया है.