Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नक्सल हमले में जवानों के बलिदान की खबर सुनते ही मुख्यमंत्री साय ने रोका कार्यक्रम, 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

महासमुंद।  छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है, जिसमें डीआरजी के 8 जवान और एक वाहन चालक शहीद हो गए हैं. इस घटना की खबर जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लगी उन्होंने तत्काल कार्यक्रम को बीच में रोककर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी. वहीं मंच से मुख्यमंत्री के साथ ने दो मिनट का मौन भी रखा.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. इस दौरान बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में उपस्थित सभी मंचस्थ अतिथि सहित सभी गणमान्य नागरिकों ने दुखद घटना पर 2 मिनिट का मौन धारण कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी.

यह दर्दनाक घटना बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग पर ग्राम अंबेली के पास हुई। जहां दंतेवाड़ा, नारायणपुर, और बीजापुर की संयुक्त ऑपरेशन पार्टी माओवादी विरोधी अभियान के बाद 6 जनवरी को वापस लौट रही थी. तभी दोपहर लगभग 2:15 बजे माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों के वाहन को निशाना बनाया. इस हमले में दंतेवाड़ा डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के 8 जवान और वाहन चालक शहीद हो गए.