Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राहुल गांधी के दौरे को लेकर अरुण साव का तंज, कहा- राहुल को कौन सुनेगा ?

रायपुर- डिप्टी CM अरुण साव ने धमतरी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बस्तर दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दौरे से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। डिप्टी CM साव ने कहा कि राहुल गांधी को कौन सुनने आएगा। जनता अब कांग्रेस से बहुत दूर जा चुकी है। कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस प्रत्याशियों का पार्टी के ही कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। डिप्टी CM साव ने कहा कि राहुल गांधी को जवाब देना होगा कि बीते पांच सालों में छत्तीसगढ़ का कितना विकास हुआ है। PM मोदी के नेतृत्व में देश ने तेजी से विकास किया है। जबकि कांग्रेस ने सिर्फ देश को लुटने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी। साथ ही देश में 400 पार सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। PM मोदी के बाद 13 अप्रैल को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बस्तर दौरे पर पहुंचेंगे। वे जगदलपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में प्रचार करेंगे। राहुल गांधी के साथ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत कुछ और राष्ट्रीय नेताओं के पहुंचने की संभावना है।