Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अरुण साव उपमुख्यमंत्री हैं… बताएं मोदी की गारंटी अब तक लागू क्यों नहीं हुई, सभी इंतजार कर रहे हैं, पूर्व CM भूपेश बघेल ने साधा निशाना…

रायपुर-  डिप्टी सीएम अरुण साव के कांग्रेस नेता हार मान चुके हैं वाले बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है. भूपेश बघेल ने कहा, अरुण साव अब उपमुख्यमंत्री हैं, पहले तो सांसद थे. उन्हें अपनी सरकार की उपलब्धियों की बात करनी चाहिए. डबल इंजन की सरकार है ट्रेन अभी क्यों रद्द हो रही है. साथ ही यह भी कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि मोदी की गारंटी अब तक .लागू क्यों नहीं हुई है. सभी इंतजार कर रहे हैं.

इतना ही नहीं भूपेश बघेल ने 13 हजार करोड़ के कर्ज लेने पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा मध्यप्रदेश में भी यही काम कर रही है. छत्तीसगढ़ में भी यही काम कर रही है. रेवेन्यू बढ़ाने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं. उधार लेकर घी पियो यह उनकी स्थिति है.

ED का मोह छत्तीसगढ़ से छूटा नहीं

ED के छापों पर भूपेश बघेल ने कहा, सभी छोटे-छोटे अधिकारी कर्मचारियों के हैं ED के छापे पड़े हैं. अब तक ED का मोह छत्तीसगढ़ से छूटा नहीं है.

ऑपरेशन लोटस फेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल में चल रहे उठा-पटक को लेकर कहा राज्यसभा चुनाव के संदर्भ में ड्यूटी लगी थी. इतिहास में पहली बार हुआ कि दोनों प्रत्याशी को 34 वोट मिले. पहली बार ड्रॉ निकाला गया. राज्यसभा चुनाव में विशेषता है कि ड्रॉ में जिसका नाम निकलेगा वह हारा माना जाता है. केवल चुनाव मुद्दा नहीं था. बीजेपी का षड्यंत्र यह था कि चुनी हुई सरकार को गिराया जाए. कांग्रेस के 6 सदस्य बागी हुए और 3 निर्दलीय थे. 6 सदस्यों की सदस्यता रद्द कर दी गई. हिमाचल में सरकार गिराने की कोशिश करते रहे. बीजेपी का ऑपरेशन लोटस वहां विफल हुआ. हिमाचल में सरकार पूर्ण बहुमत की थी. कांग्रेस के 40 विधायक और बीजेपी के 25 विधायक हैं, इसके बावजूद भी उसे अस्थिर करने की कोशिश हो रही थी. मगर वहां के विधायकों है और कांग्रेस नेतृत्व ने विफल कर दिया. हिमाचल में कांग्रेस की सरकार 5 साल चलेगी.