Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी: पूर्व सीएम बघेल बोले- कांग्रेस नेताओं को फंसाने की हो रही साजिश

रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेताओं को फंसाने की साजिश हो रही है। पुलिस को राजनीतिक दबाव में आकर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। भाजपा से जुड़े एक भी नेता से पूछताछ नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक सनम जांगड़े से पूछताछ क्यों नहीं हुई है।

पूर्व सीएम बघेल ने कहा ​कि विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। इस मामले में विधिक सलाह लेंगे और राजनीतिक कदम भी उठाएंगे।

बता दें कि बलौदाबाजार आगजनी-हिंसा मामले में नोटिस की तामीली नहीं करने पर बलौदाबाजार पुलिस ने आज कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। विधायक यादव पर बलौदाबाजार में हिंसा भड़काने का आरोप लगा है। विधायक के गिरफ्तारी का विरोध करने सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते नजर आए। गिरफ्तारी से पहले कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने कार के ऊपर चढ़कर सीना ठोककर और सतनाम का झंडा लहराया। इस दौरान संविधान की किताब भी लहराते हुए अपने समर्थकों का आभार जताया। साथ ही कहा कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

दरअसल, सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान 10 जून को बलौदाबाजार जिले के कलक्ट्रेट परिसर में आगजनी की घटना हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने 150 से अधिक दोपहिया और 10 चार पहिया वाहनों को आग के हवाले किया था। कलेक्टर और एसपी कार्यालय में कई दस्तावेज जलकर खाक हुए थे।