Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर के अरनव अरोरा ने IIT रुड़की से हासिल किया गोल्ड मेडल, बेस्ट थीसिस का मिला अवार्ड, अब पीएचडी के लिए जाएंगे कैलिफोर्निया …

रायपुर। रायपुर निवासी अरनव अरोरा ने आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग फिजिक्स में गोल्ड मेडल प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। 27 जुलाई को आयोजित दीक्षांत समारोह में अरनव को न केवल गोल्ड मेडल मिला बल्कि उनकी थीसिस को बेस्ट थीसिस का अवार्ड भी दिया गया।

बता दें कि अरनव ने 2023-24 सत्र में आईआईटी रुड़की से अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की। उनकी मेहनत और उत्कृष्टता के कारण उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, उनकी थीसिस को भी बेस्ट थीसिस का विशेष अवॉर्ड मिला है। अर्नव का कहना है कि यह उनकी कड़ी मेहनत और परिवार के समर्थन का परिणाम है।

पीएचडी के लिए USA जाएंगे अरनव

अरनव ने बताया कि उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक) में एप्लाइड फिजिक्स में पीएचडी के लिए स्कालरशिप प्रोग्राम से एडमिशन प्राप्त किया है। यह अमेरिका के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है और अरनव वहां अगले पांच साल तक अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे।

प्रतिष्ठित बिजनेसमैन हैं अरनव के पिता

अरनव का परिवार रायपुर के सिविल लाइंस में रहता है। उनके पिता मनिष अरोरा एक प्रतिष्ठित बिजनेसमैन हैं और मां स्वाति, गृहिणी हैं। अरनव की इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके माता-पिता का कहना है कि अरनव बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थे और उन्होंने हमेशा अपने लक्ष्यों को पाने के लिए कड़ी मेहनत की है।