Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अपना जौहर दिखाने रायपुर पहुंचे सेना के जवान : पहली बार भारतीय सेना के हथियारों की लगेगी प्रदर्शनी

रायपुर।   राजधानी में भारतीय सेना की ओर से 5 और 6 अक्टूबर को रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में नो योर आर्मी मेला का आयोजन किया गया है. इसके लिए भारतीय सेना के जवान आज रायपुर पहुंचे. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जवानों का स्वागत किया.

बता दें कि प्रदेश में होने वाला यह अनोखा आयोजन है, जिससे आम जनता को करीब से सेना के बारे में जानने का मौका मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के कमांडोज अपने अद्भुत रणकौशल का प्रदर्शन भी करेंगे, जिसे स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भी देख सकेंगे.

म्युजिकल शो का भी होगा आयोजन

इस मेले में भारतीय सेना के हथियारों एवं उपकरणों का प्रदर्शन होगा, जिसमे टैंक्स, इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स, आर्टिलरी गन्स एवं एयर डिफेन्स गन्स शामिल होंगी. साथ ही कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के कमांडोज अपने अद्भुत रणकौशल का प्रदर्शन भी करेंगे, जिसमे कमांडोज द्वारा हवाई जहाज से पैरा जम्प एवं स्लिदरिंग का भी रोमांचक प्रदर्शन किया जाएगा. 05 अक्टूबर की संध्या सेना के बैंड्स द्वारा दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक भव्य म्यूजिकल शो का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें जबलपुर एवं वाराणसी से आए मिलिट्री बैंड्स की प्रतिभागिता होगी.