Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रेलवे स्टेशन पर पार्किंग संचालक की मनमानी : अवैध वसूली से आक्रोशित ऑटो चालकों ने घेरा DRM ऑफिस, 72 घंटे का दिया अल्टीमेटम, व्यवस्था नहीं सुधरी तो करेंगे आंदोलन

रायपुर- रेलवे स्टेशन में पार्किंग संचालक द्वारा अवैध वसूली का मामला सामने आया है. अवैध वसूली से आक्रोशित ऑटो टैक्सी चालकों ने रायपुर ऑटो महासंघ के अध्यक्ष कमल पाण्डेय के नेतृत्व में रेलवे DRM ऑफिस का घेराव किया और DRM को ज्ञापन सौंपा. चालकों ने रेलवे स्टेशन पर अवैध वसूली बंद करने की मांग की और 72 घंटे में व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया. मांग पूरी नहीं होने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी.

मीडिया को जानकारी देते हुए रायपुर आटो संघ के अध्यक्ष कमल पांडे ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर में शहर की ओर की पार्किंग को रेल्वे प्रशासन द्वारा ठेके पर दिया गया है. इसमें शहर के सभी वाहन चालकों को पिक एण्ड ड्राप की निशुल्क सुविधा दी गई है, जिसका समय 7 मिनट निर्धारित किया गया है, लेकिन रेलवे ठेकेदार इस सुविधा को न प्रदान करके वाहन चालकों से गुण्डागर्दी कर अनाप शनाप मनमाना पैसा वसूल रहे हैं. कई वाहन चालकों से रोज गाली गलौज एवं मारपीट भी की जाती है.

पांडे ने बताया, विशेषकर आटो एवं ई-रिक्शा चालको से बदसलूकी की जाती है, क्योंकि इन्हें दिन में कई बार यात्रियों को छोडने एवं लेने स्टेशन में आना-जाना रहता है. इस गुण्डागर्दी के खिलाफ कई बार लोगों ने शिकायत की है, लेकिन आज पर्यंत कोई कार्यवाही नहीं की गई. अब तो ऐसा लगता है कि ठेकेदार की इस गुण्डागर्दी को जिला प्रशासन एवं रेल्वे प्रशासन की ओर से पूरा संरक्षण प्रदान किया जा रहा है. जिला पुलिस एवं रेलवे पुलिस की ओर से भी लोगों की कोई शिकायत नहीं ली जा रही है. यदि 72 घंटे के भीतर जिला एवं रेलवे प्रशासन की ओर से कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं की जाती है तो रायपुर आटो टैक्सी चालक महासंघ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा. इसकी सम्पूर्ण जवाबदारी जिला एवं रेलवे प्रशासन की होगी.