Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डीएमएफ के शासी परिषद की बैठक में 44 कार्याे के लिए 8.83 करोड़ रूपए का अनुमोदन, प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रगतिरत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश

रायपुर-   गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के शासी परिषद की बैठक में 44 कार्यों के लिए 8 करोड़ 83 लाख 21 हजार रुपए का अनुमोदन किया गया। मंत्री श्री जायसवाल ने वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2023-24 की अवधि के प्रगतिरत 418 कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत जानकारी सहित सूची उपलब्ध कराने कहा।

बैठक में कलेक्टर सह शासी परिषद की पदेन अध्यक्ष लीना कमलेश मंडावी ने डीएमएफ के तहत जिले को अब तक प्राप्त आबंटन, स्वीकृत एवं व्यय राशि की जानकारी दी। उन्होने बताया कि जिले को अब तक प्राप्त कुल 98 करोड़ 14 लाख रूपए की राशि प्राप्त हुई है तथा 1280 स्वीकृत कार्यों में से 862 कार्य पूर्ण हो गए है, जबकि 418 कार्य प्रगति पर है। बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए नवीन कार्यों की विस्तृत जानकारी से परिषद को अवगत कराया।

कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में आयोजित शासी परिषद की बैठक में डीएमएफ के नोडल अधिकारी ने बिन्दुवार कार्यों एवं राशि की जानकारी दी। बैठक में उच्च प्राथमिकता के तहत पेयजल के लिए 3.10 लाख, स्वास्थ्य देखभाल के 131.12 लाख, शिक्षा के लिए 250 लाख, कृषि के लिए 40 लाख, स्वच्छता के लए 38.30 लाख, सतत आजीविका के लिए 48.16 लाख और जनकल्याण के लिए 26 लाख रूपए और अन्य प्राथमिकता के तहत भौतिक अधोसंरचना के लिए 119.05, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण के लिए 9.21 लाख, युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 2 करोड़ और आकस्मिक व्यय, अंकेक्षण, स्थापना व्यय के लिए 18.27 लाख का अनुमोदन किया गया है।