Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ के 11 ज़िलों में गौसेवकों का किया गया नियुक्ति और संगठनात्मक विस्तार – भारतीय गौ क्रांति मंच का ऐतिहासिक आयोजन

रायपुर।  भारतीय गौ क्रांति मंच, छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वावधान में एक ऐतिहासिक एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन बंजारी मंदिर गौशाला, गुरुकुल विद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) में दिनांक 20 जुलाई 2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर राज्य के 11 ज़िलों में बड़ी संख्या में गौसेवकों की नियुक्ति की गई और विभिन्न पदों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठित रूप से ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गौमाता की सेवा और रक्षा को आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना रहा।

यह गरिमामय कार्यक्रम विशिष्ट अतिथियों के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के साथ सम्पन्न हुआ, जिनमें विशेष रूप से हरिभाई जोशी, मनमंत शर्मा, प्रेमशंकर गौतिया, गोपालजी सुलतानिया 
शामिल रहे। इन सभी महानुभावों ने अपने अनुभवों एवं विचारों से उपस्थित जनसमूह को मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रांत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल और प्रांत महामंत्री राजा पांडेय की सक्रिय भूमिका इस आयोजन की सफलता में प्रमुख रही। साथ ही मंच के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें उल्लेखनीय नाम हैं –

नामदेव राय (प्रांत महामंत्री)

राकेश केसारवानी (प्रांत उपाध्यक्ष)

अमरदीप शर्मा (गौ रक्षा प्रदेश संयोजक)

प्रीतम साहू (गौ सेवा प्रदेश संयोजक)

सत्येन्द्र सिंह परमार (प्रदेश प्रवक्ता)

नितेश तिवारी (मीडिया प्रभारी)


इस आयोजन के दौरान रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बेमेतरा, राजनांदगांव, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, कोरबा, महासमुंद एवं धमतरी जैसे 11 ज़िलों में कार्यरत गौ सेवकों एवं गौ रक्षकों की नियुक्ति की गई। साथ ही, हर ज़िले में स्थानीय संगठनात्मक ढांचे का निर्माण कर गौ सेवा अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती दी गई।

कार्यक्रम में यह भी सूचित किया गया कि शेष बचे ज़िलों में भी संगठन का विस्तार एवं नियुक्तियाँ की जा चुकी हैं, जिनकी औपचारिक जानकारी बहुत जल्द सार्वजनिक रूप से दी जाएगी।

समापन के अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों और नव-नियुक्त गौसेवकों ने यह संकल्प लिया कि वे गौमाता की सेवा एवं रक्षा को अपना जीवन लक्ष्य मानकर सतत रूप से कार्य करते रहेंगे।