Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति स्थगित, चयन प्रक्रिया पर उठे थे सवाल, कृषि मंत्री को शिकायत के बाद फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्तियां स्थगित कर दी गयी है। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में पिछले दिनों 35 पदों पर भर्तियां की गयी थी। इन भर्तियों को लेकर कई शिकायतें थी। ABVP की तरफ से भी कृषि मंत्री को शिकायत की गयी थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने फिलहाल नियुक्तियों को स्थगित करने का आदेश दिया है। एबीवीपी कृषि आयाम के प्रदेश संयोजक निखिल तिवारी ने बताया कि अपनी शिकायत में कहा था कि सहायक प्राध्यापक की भर्ती में जो मापदंड तय किये गये हैं, उससे कई अभ्यर्थियों का अहित हुआ। स्कोर बोर्ड के लिए जो नियम हैं, उसमें पीएचडी के विद्यार्थियों को 24 नवंबर, नेट उत्तीर्ण को 10 नंबर दिये जाने का प्रावधान है। लेकिन इस नियम को स्कोर बोर्ड से हटाकर पीएचडी, नेट और एमएससी के बराबर कर दिया गया है। इसका नुकसान ये हुआ कि एमएससी और पीएचडी के विद्यार्थी समकक्ष हो गये। सहायक प्राध्यापकों की भर्ती में कई एमएससी स्टूडेंट चयनित हुए, जबकि कई पीएचडी मेरिट में आने के बाद भी चयन से वंचित रह गये।शिकायत के बावजूद चयन सूची जारी कर दी गयी। कृषि मंत्री को की गयी शिकायत के बाद अब नियुक्ति को स्थगित करने का आदेश दिया गया है।