Apple का मेगा इवेंट आज: iPhone 17 सीरीज और iOS 26 होंगे लॉन्च
Apple : टेक जगत की दिग्गज कंपनी एप्पल आज अपना मेगा इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट में कंपनी iPhone 17 सीरीज को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। नए फ्लैगशिप डिवाइस में iOS 26 का लेटेस्ट वर्जन मिलेगा, जिसे हाल ही में WWDC 2025 में पेश किया गया था। इसके बाद बीटा अपडेट भी जारी किया गया था।
iOS 26: नए फीचर्स और डिजाइन
iOS 26 को Apple का सबसे बड़ा iOS रीडिजाइन माना जा रहा है। इसमें दुनिया भर के लाखों iPhone यूजर्स के लिए नई AI टूल्स, नए फीचर्स और नया डिज़ाइन पेश किया जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यह iOS 7 के बाद iOS का सबसे बड़ा बदलाव होगा।
स्टेबल अपडेट कब तक आएगा?
हालांकि बीटा वर्जन यूजर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन बहुत से लोगों के मन में सवाल है कि iOS 26 का स्टेबल अपडेट कब तक जारी होगा। एप्पल आमतौर पर नए iPhone के लॉन्च के बाद स्टेबल अपडेट जारी करता है, जिससे सभी यूजर्स नए फीचर्स का लाभ उठा सकें।






