Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जल्द आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone

Apple : दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple जल्द ही फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री लेने वाली है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने अपने बहुप्रतीक्षित फोल्डेबल iPhone के लिए डिस्प्ले का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस 2026 में मार्केट में पेश किया जा सकता है।

स्लैब-स्टाइल डिजाइन पर काम
सूत्रों के अनुसार, Apple अपने फोल्डेबल iPhone को स्लैब-स्टाइल डिजाइन में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यानी यह फोल्डेबल स्मार्टफोन क्लैमशेल की बजाय किताब की तरह खुलने वाला फॉर्म फैक्टर अपना सकता है।

सैमसंग की मदद से बनेगी डिस्प्ले

खास बात यह है कि इस फोल्डेबल iPhone की डिस्प्ले साउथ कोरियन कंपनी Samsung Display बना रही है। भले ही ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में Apple और Samsung एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं, लेकिन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में सैमसंग का दबदबा कायम है। OLED और फोल्डेबल डिस्प्ले सेगमेंट में सैमसंग दुनिया का लीडर माना जाता है, इसलिए Apple ने इस प्रोजेक्ट में सैमसंग का हाथ थामा है।

लंबे समय से चल रही तैयारी

बताया जा रहा है कि Apple पिछले कई सालों से अपने फोल्डेबल iPhone पर रिसर्च और डेवलपमेंट कर रहा है। अब प्रोडक्शन के शुरुआती कदम के साथ यह प्रोजेक्ट लॉन्च के एक और कदम करीब पहुंच गया है।

कब होगा लॉन्च?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोल्डेबल iPhone को 2026 में आधिकारिक तौर पर बाजार में उतारा जा सकता है। हालांकि Apple की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

क्या होगा खास?

विशेषज्ञों का मानना है कि Apple का फोल्डेबल iPhone प्रीमियम सेगमेंट में नई मिसाल कायम करेगा। इसमें एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, दमदार प्रोसेसर और बेहतर सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन देखने को मिल सकता है।