Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एंटी नक्सल ऑपरेशन में जवानों की एक और सफलता, बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एंटी-नक्सल ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. संयुक्त ऑपरेशन में जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और गोला-बारूद के एक बड़े ‘डंप’ को बरामद किया है. इस बरामदगी में पुलिस बल से लूटी गई एक राइफल भी शामिल है.

संयुक्त ऑपरेशन में मिली सफलता

यह कार्रवाई जिला पुलिस बल की ई-30 (E-30) ऑपरेशन टीम और CRPF द्वारा संयुक्त रूप से की गई. सुरक्षा बलों को यह जानकारी सरेंडर कर चुके नक्सलियों से पूछताछ के दौरान मिली थी. आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा बताए गए गुप्त ठिकानों पर जब जवानों ने दबिश दी, तो भारी मात्रा में घातक सामग्री बरामद हुई.

इन इलाकों के जंगलों में मिला डंप

सुरक्षा बलों ने जिले के तीन संवेदनशील इलाकों में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया- पीपरछेड़ी, कमारभौदी, मैनपुर के कुकरार जंगल में. जहां से हथियारों और विस्फोट सामग्री बरामद की गई है.

बरामद हथियारों और सामग्री की सूची

नक्सलियों ने जमीन के नीचे इन हथियारों को डंप कर रखा था, जिनमें शामिल हैं:

01 लूटी गई राइफल (पूर्व में पुलिस बल से छीनी गई)

01 देसी पिस्टल

12 बोर के 31 राउंड कारतूस

43 नग डेटोनेटर (विस्फोटक के लिए इस्तेमाल होने वाले)

बड़ी संख्या में कारतूस और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री.

नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सरेंडर नक्सलियों के इनपुट पर हुई इस कार्रवाई ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियारों का मिलना यह दर्शाता है कि नक्सली किसी बड़ी घटना की फिराक में थे. फिलहाल इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है.