Special Story

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी में फिर चाकूबाजी, दिनदहाड़े युवक का मर्डर, इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।  राजधानी में मंगलवार को दिनदहाड़े चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोपी ने विवाद के बाद युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र के नगर निगम कॉलोनी का है. पुलिस ने वारदात को अंजाम देकर फरार आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान गोपी निषाद के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, गोपी निषाद उर्फ मंगल सुबह से शराब और गोली के नशे में धुत्त था. आज मंगलम भवन के सामने आरोपी शुभम साहू और गोपी निषाद के बीच नशे को लेकर मामूली विवाद हुआ. इस दौरान शुभम साहू ने गोपी निषाद के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिसके बाद गोपी निषाद की मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने आरोपी शुभम साहू को मेकाहारा के पास से गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि आरोपी शुभम साहू पहले भी हत्या का प्रयास, मारपीट और चोरी जैसे अपराधों में जेल जा चुका है.