Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला : आदिम जाति सहकारी समिति में 23 करोड़ की गड़बड़ी, कलेक्टर बोले – CEO सहित 7 लोगों के खिलाफ होगी FIR

सरगुजा। आदिम जाति सहकारी समिति जमडी में करोड़ों रुपए की गड़बड़ी सामने आई है. जांच में 23 करोड़ की गड़बड़ी का खुलासा हुआ है. इस मामले में सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के CEO सहित 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने बलरामपुर एसपी को पत्र लिखा है.

यह मामला शंकरगढ़ और कुसमी सहकारी बैंक का है. वर्ष 2012 से 2022 के बीच के ऑडिट रिपोर्ट में करोड़ों की गड़बड़ी का खुलासा हुआ. प्रशासन ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की थी. जांच टीम की रिपोर्ट में सिफ चार बैंक से ही 23 करोड़ रुपए के घोटाले का पता चला. इसमें निजी व्यावसायिक संस्थानों के खातों का भी उपयोग हुआ. बगैर वाउचर दस्तावेज के करोड़ों रुपए निकाले गए.

इस मामले में सरगुजा कलेक्टर और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्राधिकृत अधिकारी विलास भोस्कर ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के CEO सहित 7 लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने एसपी को पत्र लिखा है. कलेक्टर भोस्कर ने कहा, आगे भी मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.