Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कोरबा में एक और किसान ने पीया कीटनाशक, तहसील कार्यालय के सामने की आत्महत्या की कोशिश

कोरबा। कोरबा जिले में आज एक और किसान ने आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित किसान ने हरदीबाजार तहसील कार्यालय के पास कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके बाद आनन फानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए है। आपको बता दे एक दिन पहले भी इसी क्षेत्र के एक किसान ने धान का टोकन नही कटने से परेशान होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया था।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला हरदीबाजार पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां के ग्राम झाँझ में 60 वर्षीय बैसाखू गोंड का परिवार निवास करता है। आज दोपहर बैसाखू गोंड ने हरदीबाजार तहसील कार्यालय पहुंचा था। कुछ देर बाद किसान ने तहसील कार्यालय के बाहर आकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में किसान को हरदीबाजार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। वहीं किसान के इस आत्मघाती कदम का कारण धान बिक्री में आ रही समस्या बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित किसान बैसाखू गोंड ने धान की फसल लगायी थी। लेकिन गिरदावरी में रकबा कम दर्ज करने के साथ ही अन्य त्रुटि की गयी। जिससे किसान को धान बेचने में समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जिससे परेशान होकर किसान ने ये आत्मघाती कमद उठा लिया।

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी हरदीबाजार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। आपको बता दे एक दिन पहले ही हरदीबाजार तहसील के ग्राम कोरबी निवासी एक आदिवासी किसान ने टोकन नही कटने से परेशान होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया था। इस घटना के बाद कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किसान के गिरदावरी में गड़बड़ी की सुधार में लेटलतीफी करने वाले पटवारी को सस्पेंड कर दिया था। इसके साथ ही तहसीलदार और समिति प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है।