Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मध्यम वर्गीय लोगों पर सरकार की एक और मार – कन्हैया अग्रवाल

रायपुर। मध्यवर्गीय नागरिक संगठन के प्रदेश संयोजक कन्हैया अग्रवाल ने बिजली बिल हाथ योजना में किए गए परिवर्तन को निम्न मध्यम वर्गीय और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए सरकार की करारी चोट बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले मध्यवर्गीय और निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ा झटका दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सीधे तौर पर 14 लाख मध्यम वर्गीय परिवारों को बिजली बिल हाफ योजना से बाहर किया गया है । सरकार के झटके का शिकार निम्न वर्गीय तबका भी होगा जो 100 यूनिट से एक यूनिट अधिक जलने पर 100 यूनिट में मिलने वाली छूट से वंचित होगा । यह केवल 14 लाख लोगों को सरकार ने झटका नहीं दिया है बल्कि 14 लाख परिवारों के साथ-साथ भविष्य में 15 लाख और परिवार भी झटके का शिकार होंगे । विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई मोदी की गारंटीयों पर सरकार काम नहीं कर पा रही है। 500 रुपए में सिलेंडर का वादा 18 महीने बाद भी पूरा नहीं हुआ है लेकिन कांग्रेस की सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक परिवार को 400 यूनिट तक दी जा रही 50% की छूट को समाप्त कर तगड़ा झटका दिया है।

उन्होंने कहा कि इसका बदला मध्यमवर्गीय और निम्न मध्यम वर्गीय परिवार के लोग जरूर लेंगे। सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए और कांग्रेस की सरकार के द्वारा जारी बिजली बिल हाफ की योजना को यथावत रखना चाहिए।