Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एनुअल फंक्शन बना जानलेवा: फूड पॉइजनिंग से युवती की मौत, तीन अन्य गंभीर

बिलासपुर। एक प्राइवेट मार्केटिंग कंपनी का एनुअल फंक्शन के बाद हुई रहस्यमयी घटना ने शहर को झकझोर कर रख दिया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित गैलवे लीड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करने वाली चार युवतियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिनमें से प्रियंका मरावी नामक युवती की मौत हो गई। बाकी तीन—ज्योति सिंह, अंजली और संतोषी—गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी का एनुअल फंक्शन हाल ही में आयोजित किया गया था। फंक्शन के बाद सभी युवतियां अपने किराए के कमरे में लौटी थीं। देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी—उल्टी, दस्त, तेज बुखार और पेट दर्द जैसी शिकायतें सामने आईं। सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन प्रियंका मरावी की रास्ते में ही मौत हो गई।

घटना के बाद ज्योति, अंजली और संतोषी को जिला अस्पताल और सिम्स में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवतियों के बयान दर्ज किए हैं और मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

प्रियंका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और पुलिस का कहना है कि असली कारण का खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद ही होगा। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।यह दुखद घटना एक बार फिर खाद्य सुरक्षा और सामूहिक आयोजनों में सावधानी की आवश्यकता को उजागर करती है।