Special Story

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अण्णा भाऊ साठे को उनके कार्यों के लिए हमेशा याद किया जाएगा: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर।    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल रविवार को राजधानी के कांशीराम नगर में छत्तीसगढ़ मांग समाज द्वारा लोक शाहीर साहित्य सम्राट अण्णा भाऊ साठे की 104 वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अण्णा भाऊ साठे को नमन करते हुए उनके कार्यों को याद किया।

उन्होंने कहा कि अण्णा भाऊ साठे ने लोगों को एकजुट करने के साथ ही लोगों को शिक्षा की अहमियत बताई थी। साठे ने सामाजिक कुरीतियां के विरोध में समाज में जागरूकता फैलाने का काम किया था और गरीबों के उत्थान के लिए उनके बहुमूल्य योगदान को समाज हमेशा याद रखेगा।

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने क्षेत्र में सामुदायिक भवन में अतिरिक्त भवन निर्माण और रखरखाव के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में पार्षद शीतल कुलदीप बोगा, रमेश जाधव, राकेश खंदार, संजय जाधव, शंभू वाबने, प्रदीप जाधव समेत समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।