Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के जशपुुर जिले की ए.एन.एम. व मितानिन सम्मानित

रायपुर।   स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की ए.एन.एम. व मितानिन को विषम परिस्थितियों में आमजन तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुँचाने के उत्कृष्ट कार्याें के लिए सम्मानित किया गया। 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल एवं प्रतापराव जाधव ने छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर पाकरगांव, विकासखंड पत्थलगांव में कार्यरत ए.एन.एम. निग्मा लांबा व ग्राम पंडरीपानी, विकासखंड कुनकुरी की मितानिन अमीषा बाई को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने ए.एन.एम. निग्मा लांबा व कुनकुरी की मितानिन अमीषा बाई इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार किया गया। इस कार्यक्रम में देश के 34 राज्यों से चयनित ए.एन.एम. व आशा (मितानिन) कार्यकर्ताओं को अतिथियों के साथ वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया था। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को नई दिल्ली के कर्त्तव्य पथ की परेड में जशपुर जिले के पाकरगांव की ए.एन.एम. निग्मा लांबा व कुनकुरी की मितानिन अमीषा बाई अपने पति बिहारी दास के साथ विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से सम्मिलित हुईं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों में दिन प्रतिदिन सुधार हो रहा है। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तिसगढ़ द्वारा विगत दिनों 171 चिकित्सकों और 25 विशेषज्ञ की नवीन पदस्थापना की गई है जो कि स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार में एक बड़ा कदम है।