Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मतदान के बीच नाराज ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार, समझाइश देने में जुटे निर्वाचन अधिकारी

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण का मतदान जारी है. इस बीच मतदान के बहिष्कार की भी खबर सामने आई है. बिलासपुर लोकसभा सीट के मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है. जिसकी सूचना मिलते ही निर्वाचन अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है.

यहां भी हुआ चुनाव का बहिष्कार

बता दें कि इससे पहले दुर्ग लोकसभा के जिला बेमेतरा के नवागढ़ विधानसभा के ग्राम रामपुर के मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया. क्षेत्र में रोड नहीं बनने पर नाराज सैकड़ों की संख्या में रोड पर नागरिक उतरे और गांव के किसी भी ग्रामीण को वोट देने नहीं दे रहे हैं. वहीं इसकी जानकारी लगते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने में जुटी है.