Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बस्तर के ईसाई समाज में रोष, बजरंग दल के नेताओं की गिरफ्तारी की मांग

जगदलपुर। दुर्ग रेलवे स्टेशन में ननों की गिरफ्तारी के बाद उपजे विवाद की लपटें अब बस्तर तक पहुंच गई हैं. जगदलपुर में मसीह समाज के पदाधिकारियों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए बजरंग दल के नेता रतन यादव और सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति शर्मा पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है.

ईसाई समुदाय ने आरोप लगाया कि दुर्ग में ननों की गिरफ्तारी गलत थी और कोर्ट से उन्हें जमानत मिलने के बाद भी उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है. उन्होंने 1 अगस्त को चांदनी चौक में हुए पुतला दहन और आपत्तिजनक नारों का विरोध करते हुए इसे अमानवीय और असंवैधानिक बताया.

समुदाय का कहना है कि इस घटना से क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बन गया है. मसीह समाज ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बना रह सके. इसके साथ ही कहा है कि अगर हमारी मांग पूरी नही होती है तो हम उग्र आंदोलन करते हुए चक्काजाम करेंगे.