Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पंडरी कपड़ा मार्केट में निगम की कार्रवाई को लेकर व्यापरियों में आक्रोश, गेट पर जड़ा ताला, कहा- समाधान तक नहीं खुलेगा बाजार

रायपुर। पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम द्वारा दूकानों को सील किए जाने की कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों ने मंगलवार को मोर्चा खोल दिया। विरोध में व्यापारियों ने बाजार के सभी प्रवेश द्वारों पर ताले जड़ दिए और साफ कहा – “जब तक समाधान नहीं होगा, तब तक गेट नहीं खुलेंगे।”

दरअसल, नगर निगम की टीम ने सड़क के दोनों किनारों पर बनी उन दुकानों को सील किया है, जिनके गेट सड़क की ओर खुले हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि यह नियमों का उल्लंघन है और दुकान का मुख्य प्रवेश द्वार अंदर की ओर होना चाहिए, ताकि फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण न हो।

इस कार्रवाई से नाराज़ व्यापारियों ने एकजुट होकर सभी गेट बंद कर दिए और कारोबार पूरी तरह ठप कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि वे वर्षों से वहीं पर व्यापार कर रहे हैं और अब अचानक ऐसी कार्रवाई से उनकी रोज़ी-रोटी पर असर पड़ रहा है।

वर्तमान में स्थानीय विधायक पुरंदर मिश्रा से व्यापारियों की बातचीत जारी है, वहीं मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है ताकि हालात काबू में रहें व्यापारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उन्हें उचित समाधान और आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक कपड़ा मार्केट का कोई भी गेट नहीं खोला जाएगा।