Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अंबिकापुर में बेकाबू बाइक नदी में गिरी, दो युवक नदी के तेज बहाव में बहे, एक की मौत दूसरे की रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तलाश जारी

अंबिकापुर अंबिकापुर जिला में तेज बाइक बेकाबू होकर नदी में गिर गयी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक नदी के तेज बहाव में बह गये। आज गुरूवार को एक युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है, वहीं दूसरे लापता युवक की तलाश रेस्क्यू आपरेशन चलाकर किया जा रहा है। पुलिस ने लापता युवक की तलाश के लिए डेम का गेट बंद कराया है, ताकि नदी का जल स्तर कम हो सके।

जानकारी के मुताबिक ये घटना दरिमा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम घुनघुट्टा नदी में बाइक सवार दो युवक बह गये थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके कारण बेकाबू बाइक को युवक नियंत्रित नही कर सके और बाइक सहित दो युवक नदी में जा गिरे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस नदी में बहे लापता युवकों की पतासाजी कर रही थी।

लापता युवकों के परिजनों ने बताया कि हिमांशु अपने साथी कार्तिकेय के साथ बुधवार की शाम कलगसा जाने की बात कहकर घर से निकला था।  इसके बाद उनके नदी में बहने की जानकारी पुलिस से मिली। आज गुरूवार की दोपहर पुलिस को घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर घुनघुट्टा नदी में एक युवक की लाश बरामद की गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर दरिमा पुलिस और गोताखोरों की मदद से युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया।

नदी से एक बाइक और एक जोड़ी जूते व एक जोड़ी चप्पल भी पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान पलगड़ी निवासी हिमांशु के रूप में हुई है। हिमांशु का शव मिलने के बाद पुलिस ने दूसरे लापता युवक की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू अभियान से पहले घुनघुट्टा डेम का गेट भी बंद कराया गया, ताकि नदी का जल स्तर कम हो सके। घुनघुट्टा नदी का जल स्तर कम होने के बाद पुलिस की टीम गोताखारों की मदद से नदी में बहे कार्तिकेय की तलाश में जुटी हुई है।