Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आज, वेतन-पेंशन सहित इन एजेंडों पर होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में कल 18 सितम्बर को सुबह 11: 00 बजे से मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित की जाएगी।

बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में भवन विहीन एवं डिस्मेन्टल योग्य शालाओं की स्थिति, लघु मरम्मत कार्य, शौचालयों की मरम्मत, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश एवं सायकल वितरण, लंबित पेंशन और वेतन निर्धारण, सेवानिवृत्त एवं मृतक कर्मचारियों को हितलाभ भुगतान, न्यायालयीन प्रकरण की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की जाएगी। इसी प्रकार छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता कार्यक्रम, रजत जयंती कार्यक्रम तथा सेजेस भर्ती की अद्यतन स्थिति पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया जाएगा।

इसके साथ ही स्थापना, वित्त, लेखा शाखा में लंबे समय से पदस्थ क्लेरिकल स्टाफ की जानकारी, आगामी 03 वर्षों की कार्ययोजना, पी.एम. ई-विद्या चौनल एवं दीक्षा पोर्टल के प्रचार-प्रसार, नवीन डाइट सूरजपुर एवं गरियाबंद में पदस्थापना की कार्यवाही तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की सतत मॉनिटरिंग जैसे विषय भी एजेंडा में शामिल हैं।

बैठक में लोक शिक्षण संचालनालय, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के वरिष्ठ अधिकारी, सभी संभागीय संयुक्त संचालक, समस्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं समस्त जिला मिशन समन्वयक सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ ही आगामी वर्षों के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर विशेष जोर रहेगा।