Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महतारी वंदन योजना की राशि जारी: राज्य सरकार ने महिलाओं को दूसरी किश्त की जारी, 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में पहुंचा पैसा

रायपुर-    महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त जारी हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि पहले कहा गया था कि महतारी वंदन योजना की राशि 1 तारीख को ही महिलाओं के खाते में आ जायेगी, लेकिन दो दिन बाद यानि 3 अप्रैल को महिलाओं के खाते में राशि आ गयी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि.. “मोदी की गारंटी” में किये वादे को निभाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के स्वाभिमान का सम्मान कर आज “महतारी वंदन योजना” की इस माह की किश्त जारी हुई।

आपको बता दें कि पहली किश्त 10 मार्च को लगभग 70 लाख विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में पहुंचा था।   इस योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वे अब अपनी छोटी छोटी जरूरतों को आसानी से पूरा कर लेगी और इसके लिए उन्हें किसी से कुछ मांगने की जरूरत नहीं होगी। मोदी की गारंटी के अंतर्गत राज्य सरकार 100 दिनों के भीतर ही अपना एक और वायदा पूरा किया था।