Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अमित जोगी ने किया कांग्रेस की न्याय यात्रा का स्वागत, कहा- मौका​ मिला तो होंगे शामिल

रायपुर। कांग्रेस की न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रमुख अमित जोगी ने स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि बलौदा बाजार में सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ है। अगर उन्हें मौका मिला तो वे कांग्रेस की न्याय यात्रा में जरूर शामिल होंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच नदियों के जल विवाद को जल्द सुलझाने की अपील सरकार से की है।

दरअसल बस्तर दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अमित जोगी ने मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी और इंद्रावती नदी के विवाद को जल्द सुलझाने की अपील सरकार से की। उन्होंने कहा लंबे अरसे के बाद दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकारें है। ऐसे में दोनों ही राज्यों को चाहिए की जल्द नदियों के जल विवाद को खत्म करें।

अमित जोगी ने प्रदेश में जारी कांग्रेस की न्याय यात्रा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि बलौदा बाजार में सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ है। अगर उन्हें मौका मिला तो वे कांग्रेस की न्याय यात्रा में जरूर शामिल होंगे।

भाजपा की बी टीम के रूप में हुआ नुकसान

जनता कांग्रेस के सुप्रीमो ने माना कि भाजपा की बी टीम के रूप में पहचान बनने के चलते उनकी पार्टी को विधानसभा चुनाव में नुकसान हुआ। उन्होंने कहा विपक्ष में रहते उनकी पार्टी अन्य विपक्षी पार्टियों की तुलना में ज्यादा मेहनत कर आम लोगों के मुद्दे उठाएगी।