Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चल रही सुगबुगाहट के बीच अमरजीत भगत का फिर छलका दर्द, कहा-

अंबिकापुर। पूर्व मंत्री और प्रदेश के बड़े आदिवासी कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सरगुजा क्षेत्र के आदिवासी नेताओं को नजरअंदाज करने की बात कही है. हालांकि, इस बार उन्होंने अपनी बात दूसरे तरीके से कही है.

टीएस सिंहदेव के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने की संभावना को देखते हुए कहा कि टीएस सिंहदेव हमारे नेता हैं. जो भी प्रदेश अध्यक्ष बनेगा, उसको मेरा समर्थन रहेगा. इस बयान के साथ उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि (बस्तर और सरगुजा) दोनों संभाग के आदिवासी नेताओं को बराबरी के नजरिए से देखना चाहिए.

पूर्व मंत्री ने कहा कि सरगुजा संभाग में 6 जिले आते हैं, बावजूद इसके सरगुजा के आदिवासी नेताओं को नजरअंदाज किया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरगुजा के आदिवासी नेताओं को मौका नहीं दिया जाता है, न किसी कमेटी में रखा जाता है, न उनकी बात सुनी जाती है. यहां के नेताओं के साथ तालमेल रखने के बाद ही कांग्रेस को फायदा मिलेगा.