Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

धर्मेंद्र के निधन की खबर के बीच बेटी ईशा देओल ने दिया हेल्थ अपडेट, पोस्ट शेयर कर लिखा- पापा जिंदा हैं …

मुम्बई।  बॉलीवुड के He-Man और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन की खबर ने हर किसी को परेशान कर दिया है. खबर थी कि ब्रीच कैंडी अस्पताल में एक्टर ने अपनी अंतिम सांस ली है. लेकिन वही, अब उनकी बेटी ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने पिता के निधन की खबर को अफवाह बताया है और बताया है कि उनके पिता जीवित हैं.

बता दें कि ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए इस गलत जानकारी को साफ कर दिया है. उन्होंने लिखा- ‘मेरे पापा की तबीयत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं. हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें. पापा की जल्दी ठीक होने की दुआओं के लिए आप सभी का धन्यवाद.’

वहीं, धर्मेंद्र की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- जो हो रहा है वो अक्षम्य है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है. कृपया परिवार और उनकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें.