Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आमाबेड़ा की घटना के बीच स्थानीय मसीही समाज के संरक्षक का बड़ा बयान, कहा- अब दफनाएंगे नहीं, प्रशासन को सौंप देंगे शव…

कांकेर। मसीही समाज के सदस्य की मौत के बाद कफन-दफन को लेकर आमाबेड़ा में सुलगी आग की तपिश पूरा प्रदेश झेल रहा है. ऐसे में स्थानीय मसीही समाज के संरक्षक डॉ. प्रदीप क्लाडियस ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब हम प्रियजन की मौत पर दफनाएंगे नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन को शव सौंप देंगे, जिससे वे अपने हिसाब से कफन-दफन कर सकें।

डॉ. प्रदीप क्लाडियस ने मीडिया से चर्चा में ईसाई समाज के लोगों को कब्रिस्तान के लिए शासन-प्रशासन द्वारा जगह आवंटित नहीं किए जाने पर अफसोस जताते हुए कहा कि हम शांतिप्रिय लोग हैं, हम दंगा-फसाद नहीं चाहते. हम यह चाहते हैं कि कब्रिस्तान के लिए जगह मिल जाए, जिसके बाद (आमाबेड़ा) इस तरह की समस्या नहीं आएगी.

उन्होंने कहा कि रैली निकालने के बाद, कई बार आवेदन देने के बाद भी कब्रिस्तान के लिए जगह नहीं मिल पाना अफसोसजनक है. प्रशासन से अनुरोध है कि हमें कब्रिस्तान उपलब्ध कराए. ताकि इस तरह की परिस्थिति न बने. उन्होंने कहा कि हम शांतिप्रिय लोग हैं. इस तरह का विवाद हम नहीं चाहते हैं.

वहीं धर्मान्तरण के सवाल पर मसीही समाज के संरक्षक ने कहा कि पिछले दो हजार सालों से हो रहा है, और आगे होता रहेगा. जिसको जो धर्म अच्छा लगता है, वह जा सकता है. और जिनका अच्छा नहीं लगता, वह छोड़ भी सकता है. लेकिन परेशान करके, प्रताड़ित करके धर्म में वापस लाना अच्छी बात नहीं है.