Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बजरंग दल के विरोध के बीच आयोजकों ने रद्द किया सनी लियोनी का कार्यक्रम…

रायपुर। राजधानी रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोन का 22 फरवरी को होने वाला कार्यक्रम बजरंग दल के विरोध के बीच आयोजकों ने रद्द कर दिया है. आयोजन समिति ने स्पष्ट किया कि सनी लियोनी के कार्यक्रम के अतिरिक्त दूसरे कार्यक्रम यथावत हैं.

दरअसल, रामा वर्ल्ड में 22 फरवरी को ‘बिस्लिम की महफिल’ के नाम से संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया था, इसमें अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ-साथ DJ Aerreo अपनी-अपनी प्रस्तुति देने वाले थे. लेकिन बजरंग दल के विरोध के बाद आयोजकों ने सनी लियोनी का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है. अब ‘बिस्लिम की महफिल’ में DJ Aerreo के साथ अन्य सभी कार्यक्रम यथावत रहेंगे.

कार्यक्रम की नहीं ली आधिकारिक अनुमति

इस बीच रायपुर पुलिस ने आयोजन को लेकर बताया कि इसके लिए अब तक कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई है. एडिशनल डीसीपी रायपुर मध्य तारकेश्वर पटेल ने बताया कि आयोजकों ने पुलिस विभाग से किसी प्रकार की स्वीकृति प्राप्त नहीं की है, ऐसे में यदि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो संबंधित आयोजकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

सनी लियोनी को नहीं देख पाएंगे प्रशंसक

इस मामले में आयोजक प्रखर जैन ने कहा कि बजरंग दल के द्वारा सन्नी लियोन का विरोध किया गया था. जिसके चलते सनी लियोन का कार्यक्रम कैंसिल कर दिया गया है. अब सनी लियोन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी, लेकिन बिस्मिल की महफिल के बाकी सभी कार्यक्रम होंगे. बाकी के कार्यक्रमों को कैंसिल नहीं किया गया है.