Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अंबिकापुर में किसानों से फर्जीवाड़ा : अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता बोले – 43 करोड़ के गबन की होगी EOW जांच, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

रायपुर। अंबिकापुर में किसानों के नाम पर फर्जी लोन मामले को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे। इस मामले पर प्रेस कांफ्रेंस कर अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता ने कहा कि किसानों के नाम पर हुए फर्जी लोन और गबन की जांच की जा रही है। मामला EOW को सौंपा जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

केदार गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों किसानों के नाम से फर्जी लोन और लगभग 43 करोड़ रुपए के गबन की जानकारी सामने आई है। इस मामले में धारा 64 के तहत प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जितने भी लोगों ने गबन किया है, सभी पर इसी धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि गबन से जुड़े सभी मामलों की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) को सौंपी जाएगी। कोई भी व्यक्ति अगर गबन में शामिल पाया गया तो वह बच नहीं पाएगा। अपराधी चाहे कोई भी हो, सभी पर कार्रवाई तय है। किसानों के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और पूरे मामले की पारदर्शी जांच की जा रही है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केदार गुप्ता ने कहा कि विपक्ष में रहने के दौरान कांग्रेस के पास बारदाना और चौथी किस्त के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि यह पैसे की उपलब्धता और ट्रांसफर सिस्टम से जुड़ा मामला है। वर्तमान सरकार के पास प्रदेश में बेहतर ट्रांसफर सिस्टम है, जिसके तहत लगभग 2000 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाता है। हमने किसान भाइयों की सेवा की है और आगे भी उनके हित में काम करते रहेंगे। गबन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।