Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अंबिकापुर हवाई अड्डे को मिला 3-सी कैटेगरी का लाइसेंस, पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा – सभी का प्रयास रंग लाया

रायपुर- छत्तीसगढ़ में विमान सुविधाओं के विकास और विस्तार की प्रक्रिया में राज्य शासन और विमान सेवा प्रदाता अलायंस एयर कम्पनी के मध्य एमओयू हुआ है. वहीं दूसरी ओर अंबिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट के लिए 3-सी कैटेगरी का लाइसेंस जारी हो गया है. इस पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने खुशी जताते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, एयरपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी और PWD को धन्यवाद दिया है.

सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा, अपार हर्ष के साथ सभी को सूचित करना चाहूंगा कि मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर को आज लाइसेंस प्राप्त हो गया है. हम सभी के लंबे संघर्ष, कई मीटिंग, निरीक्षण, लगातार कोशिशों के बाद अंततः तत्कालीन कांग्रेस सरकार के प्रयासों ने एक सुंदर स्वरूप प्राप्त किया है, जो छत्तीसगढ़ के लिए एक अद्भुत उपलब्धि है. सरगुजा संभाग के सभी निवासियों को इसके लिए अशेष बधाई. उन सभी लोगों का हार्दिक आभार, जिन्होंने इस मुहिम के लिए अथक मेहनत की.

टीएस सिंहदेव ने एयरपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी और PWD को विशेष रूप से धन्यवाद दिया. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी धन्यवाद देते हुए कहा, उन्होंने अपने वचन अनुसार इस अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य को इसके गंतव्य तक पहुंचाया. सभी सरगुजावासियों को एक बार और बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.