Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जन्माष्टमी पर अद्भुत नजारा: लड्डू गोपाल ने पिया दूध, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर पालिका CMO दिनेश डे के घर एक अद्भुत चमत्कार देखने को मिला। जहां लड्डू गोपाल की प्रतिमा को दूध पिलाने से उसने उसे पी लिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CMO दिनेश डे के मुताबिक, वह अपने घर पर लड्डू गोपाल की पूजा कर रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी ने मूर्ति को चम्मच से दूध पिलाने का प्रयास किया। चमत्कारिक रूप से चम्मच का सारा दूध पल भर में गायब हो गया। यह दृश्य देखकर घर में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए और इसे भगवान का वास्तविक चमत्कार मानने लगे।

जैसे ही यह खबर फैली, अधिकारी के घर भक्तों की भीड़ लग गई। कई लोगों ने खुद अपने हाथों से मूर्ति को दूध पिलाने की कोशिश की, और उनका दावा है कि मूर्ति ने उनके हाथों से भी दूध स्वीकार किया। सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें मूर्ति को दूध पिलाने के दृश्य साफ देखे जा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण की पूजा का मुहूर्त आज मध्यरात्रि 12 बजे 4 मिनट से शुरू होगा और 12 बजे 47 मिनट पर समाप्त होगा। इस दौरान चंद्रोदय का समय रात 11 बजे 32 मिनट पर होगा। इसी समय के दौरान श्री कृष्ण का जन्म होने के धार्मिक मान्यता अनुसार जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर मंदिर आए श्रद्धालु भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर रहे हैं।