Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

साय मंत्रिमंडल विस्तार को अमरजीत भगत ने बताया झुनझना, कहा- सिर्फ दिखा रहे हैं, दे नहीं रहे…

रायपुर। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के बड़े आदिवासी चेहरा अमरजीत भगत इन दिनों अपने अंदाज के लिए खासे चर्चा में हैं. अबकी बार उन्होंने झुनझना बजाकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार नहीं, झुनझुना मात्र है.

कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह भगत ने मीडिया से साय मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर कहा कि सिर्फ दिखा रहे हैं, दे नहीं रहे हैं. हमारे पुराने मित्र राजेश मूणत और अजय चंद्राकर को लिस्ट से ही गायब कर दिया गया है. अब नितिन नबीन आएंगे और झुनझुना बजाएंगे.

वहीं बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों के समायोजन को लेकर बृजमोहन अग्रवाल द्वारा लिखे गए पत्र को अमरजीत भगत ने पेपर बम करार दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार के साथ सांसद अग्रवाल का तालमेल नहीं है. उन्होंने कहा कि जो बहन-बेटियां आग में चल रही है, उनकी समस्या का हाल कौन निकालेगा. सत्ता सिर्फ सुख के लिए नहीं होता.

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया ग्रुप में चल रहे मैसेज के अनुसार, साय मंत्रिमंडल का विस्तार 10 अप्रैल को होने जा रहा है. इसमें अलग-अलग वर्गों को ध्यान में रखते हुए तीन नए मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं. वायरल मैसेज के मुताबिक, विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ-साथ एक दर्जन से ज्यादा संसदीय सचिवों की ताजपोशी भी होगी.