Special Story

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महज़ साल भर में किराए के वाहनों…

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

गरियाबंद। जिले के थाना मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संयुक्त…

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आरटीआई से जुड़ी जनहित याचिका समेत अन्य…

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान महँगाई और…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

साय मंत्रिमंडल में अहम जिम्मेदारी निभाने के साथ सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों का कर रहे मार्गदर्शन…

रायपुर। विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में वित्त जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाले पूर्व आईएएस ओपी चौधरी ऐसा काम कर रहे हैं, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, मंत्री महोदय दिन में पद की जिम्मेदारियों को पूरा करने के बाद रात में समय निकालकर सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की कक्षाएं लेते हुए मार्गदर्शन कर रहे हैं. 

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इंस्टाग्राम में किए अपने पोस्ट में बताया कि कल रात में समय निकालकर यात्रा के दौरान कक्षाएं ली तथा अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करते हुए सिविल सर्विसेज की तैयारी से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली स्थित संकल्प कोचिंग सेंटर की प्रशंसा करते हुए कहा कि सेंटर द्वारा युवाओं को न्यूनतम शुल्क पर यूपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग प्रदान की जाती है.

मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि विगत कुछ वर्षों में संकल्प देश भर में अग्रणी सिविल सेवा कोचिंग संस्थानों में से एक के रूप में उभरा है. यहाँ प्रशासनिक अधिकारियों एवं अन्य प्राध्यापकों द्वारा प्रतिदिन नियमित रूप से इन परीक्षाओं की तैयारी करायी जाती है. इसके साथ ही उन्होंने युवाओं के स्वर्णिम भविष्य निर्माण के लिए निष्ठापूर्वक योगदान देने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया.