Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एसआईआर प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप, भाजपा नेताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा, प्रदेश कार्यालय प्रमुख (एसआईआर) मोहन पवार, आईटी सेल के प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई और वैभव वैष्णव बैरागी ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को एक पत्र सौंपकर एसआईआर प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं पर ध्यान आकर्षित किया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने बताया कि दावा-आपत्ति केंद्रों में नियुक्त बी.एल.ओ. उपलब्ध नहीं रहते हैं और न ही बी.एल.ओ. घर-घर जाकर प्राप्त दावा-आपत्तियों का सत्यापन कर रहे हैं। इस कारण प्राप्त दावा-आपत्तियों का समुचित निराकरण नहीं हो रहा है तथा दावा-आपत्तियां निराधार रूप से खारिज की जा रही हैं। इससे पात्र मतदाताओं के नाम नहीं जुड़ पा रहे हैं तथा अपात्र मतदाताओं के नाम नहीं कट पा रहे हैं।

इसी प्रकार दावा-आपत्ति केंद्रों में बी.एल.ओ. के पास फॉर्म 6, 7 एवं 8 उपलब्ध नहीं हैं, जिससे मतदाता दावा-आपत्ति के अधिकार से वंचित हो रहे हैं। पत्र में बताया गया है कि इस विषय में जब ई.आर.ओ. अथवा जिला निर्वाचन अधिकारियों (जिला कलेक्टरों) को शिकायत की जाती है, तो उनके द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता है। भाजपा नेताओं ने इन अनियमितताओं के निराकरण के लिए ई.आर.ओ., जिला निर्वाचन अधिकारी तथा बी.एल.ओ. को समुचित निर्देश जारी करने की मांग की है।