Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में वनरक्षक भर्ती में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने की केंद्रीय जांच की मांग

रायपुर। प्रदेश में पुलिस भर्ती के बाद अब वनरक्षकों की भर्ती में भी गड़बड़ी का मामला सामने आया है. इस संबंध में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स वी. श्रीनिवास राव पर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत के आधार पर केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र लिखकर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वन विभाग में पहले कभी इतना भ्रष्टाचार नहीं था. उन्होंने आरोप लगाया कि वनरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं की गई हैं और कैम्पा योजना के तहत भी भारी भ्रष्टाचार हुआ है.

उन्होंने बताया कि वनरक्षकों के 1,500 पदों के लिए नवंबर 2024 से दिसंबर 2024 के बीच बालोद, सरगुजा, महासमुंद, जशपुर, कांकेर, रायगढ़, कोरिया, बीजापुर, कवर्धा, राजनांदगांव, कोण्डागांव, जगदलपुर, रायपुर, धमतरी, बिलासपुर और कोरबा में शारीरिक परीक्षा आयोजित की गई थी. इस भर्ती के लिए 4.25 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था.

ननकीराम कंवर ने बताया कि फिजिकल टेस्ट के लिए नियमों का पालन नहीं किया गया. सरकार के आदेश में स्पष्ट निर्देश था कि सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच पर्याप्त रोशनी में परीक्षा आयोजित की जाए, लेकिन कई जिलों में कृत्रिम रोशनी में परीक्षा कराई गई, जो कि नियमों के विरुद्ध है.

उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में टाइमिंग टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी को मशीनों की आपूर्ति और संचालन का टेंडर दिया गया था. 16 नवंबर को बीजापुर, दंतेवाड़ा और रायगढ़ में जब उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए पहुंचे, तो एजेंसी मशीनें उपलब्ध कराने में असफल रही. इसके अलावा कई मशीनें सही ढंग से काम नहीं कर रही थीं, जिससे कई केंद्रों में भगदड़ की स्थिति बनी. रायगढ़ डीएफओ के पत्र में भी उल्लेख किया गया है कि रात में नापजोख की कार्रवाई की गई.

कंवर ने हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने करीबियों को मनमाने तरीके से करोड़ों रुपये के ठेके दिलाए. उन्होंने यह भी दावा किया कि कैम्पा योजना के बजट का दुरुपयोग किया.

कंवर ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया की गोपनीयता बनाए रखने के नियमों का उल्लंघन किया गया. एजेंसी ने स्थानीय लोगों की मदद से मशीनों का संचालन किया, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं. उन्होंने कहा कि इस एजेंसी को 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है, लेकिन उसने बेहद गैर-जिम्मेदाराना तरीके से काम किया है और चयन प्रक्रिया दूषित हुई है.

कंवर के पत्र पर केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वन विभाग के प्रमुख सचिव को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है.