Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

हनुमान जी के अपमान का आरोप : कांग्रेस ने कहा – पीएम मोदी और जर्मन चांसलर ने धार्मिक भावनाओं के साथ किया खिलवाड़, FIR की मांग

रायपुर। कांग्रेस ने भगवान हनुमान जी का अपमान करने का आरोप लगाते हुए इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के चांसलर फेडरिक मर्ज के साथ मिलकर भगवान हनुमान के प्रतीक को पतंग बनाकर उड़ाया और बार-बार उन्हें गिराया गया, जो बजरंगबली और उनके करोड़ों भक्तों की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने ज्ञापन में कहा है कि पतंग में भगवान हनुमान के प्रतीक का उपयोग कर उसे उड़ाया गया, बार-बार गिराया गया और पतंग भी काटा गया, जो धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जर्मन चांसलर फेडरिक मर्ज मांसाहारी व्यंजनों का सेवन करते हैं, जबकि भगवान हनुमान के भक्त मांस और मदिरा से दूर रहते हैं। ऐसे व्यक्ति के साथ मिलकर हनुमान जी के प्रतीक का इस तरह उपयोग करना न केवल अनुचित है, बल्कि यह हनुमान भक्तों और हिंदू समाज का अपमान है।

कांग्रेस ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फेडरिक मर्ज के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि जब तक दोनों व्यक्ति हनुमान भक्तों और हिंदू समाज से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए।