Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सड़क चौड़ीकरण के नाम पर मनमानी का आरोप, कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने जताया कड़ा विरोध

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ चौक से साहू कॉम्प्लेक्स, संजय नगर होते हुए संतोषी नगर ओवरब्रिज तक सड़क चौड़ीकरण के नाम पर की जा रही नाप-जोख और तोड़फोड़ की मार्किंग से क्षेत्र के नागरिकों में भय, असुरक्षा और भारी आक्रोश व्याप्त है।

कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि इस मार्ग पर न तो किसी प्रकार की यातायात समस्या है और न ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों या रहवासियों की ओर से सड़क चौड़ीकरण की कोई मांग की गई थी। इसके बावजूद मनमाने तरीके से चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर मकानों और दुकानों पर तोड़फोड़ की मार्किंग कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर अलग-अलग स्थानों पर 2 मीटर से लेकर 15 मीटर तक तोड़फोड़ की निशानदेही की गई है। एक ही कतार में स्थित समान परिस्थिति वाले मकानों में कहीं 6 मीटर, कहीं 8 मीटर तो कहीं 12 मीटर की अलग-अलग मार्किंग इस पूरी प्रक्रिया को संदेहास्पद बनाती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई ऐसे घर हैं जिनकी कुल गहराई मात्र 20 फीट है, लेकिन वहां 8 मीटर तक तोड़फोड़ की मार्किंग की गई है, जिससे पूरा मकान या दुकान ही समाप्त हो जाएगी। उन्होंने इसे लोगों में भय का माहौल बनाने का सुनियोजित प्रयास बताया।

इसी के विरोध में क्षेत्र के रहवासियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें कन्हैया अग्रवाल को आमंत्रित कर नागरिकों ने अपनी पीड़ा और आशंकाओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण कर नागरिकों के साथ अभियान में सहभागिता की।

कांग्रेस महामंत्री ने कहा कि इससे पहले भी चांदनी चौक से भाठागांव चौक तक अंतरराज्यीय बस स्टैंड मार्ग पर इसी तरह सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़फोड़ की मार्किंग की गई थी, जिसका कांग्रेस पार्टी और स्थानीय नागरिकों ने विरोध किया था। इसके बाद बिना किसी घर या दुकान को तोड़े ही सड़क चौड़ीकरण का कार्य संभव हुआ था। उन्होंने कहा कि वर्तमान मार्ग पर भी बिजली के खंभों के स्थानांतरण और पेड़ों के समुचित प्रबंधन से सड़क चौड़ीकरण किया जा सकता है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि 300 से 400 वर्गफुट में बने घरों और दुकानों को तोड़कर आम नागरिकों को उनके आशियाने और रोजी-रोटी से वंचित करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने इसे जनहित के बजाय जनविरोधी और अमानवीय सोच करार दिया।

कन्हैया अग्रवाल ने दो टूक शब्दों में कहा कि भय के वातावरण में किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण के हर प्रयास का कांग्रेस पार्टी क्षेत्रीय नागरिकों के साथ मिलकर पुरजोर विरोध करेगी और किसी भी नागरिक को उसके घर या दुकान से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।